सलमान खान के शो ‘दस का दम 3’ के सेट पर धमाल मचाने आ रहे हैं ये साउथ सुपरस्टार
सलमान खान का ये शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है और ये दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय भी है
सोनी टीवी पर प्रसारित सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी टीवी शो ‘दस का दम 3’ का आनेवाला एपिसोड और भी धमाकेदार होनेवाला है. इस शो पर साउथ सुपरस्टार कमल हासन जल्द ही सलमान खान का साथ देते हुए नजर आएंगे. शो पर कमल हासन की उपस्थिति के पीछे भी एक खास वजह बताई जा रही है. मिड-डे की खबर के अनुसार, कमल यहां अपनी आगामी फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ का प्रमोशन करने आ रहे हैं. इन दिनों अपनी पॉलिटिकल पार्टी के काम में व्यस्त कमल ने खासतौर पर इस शो पर आने के लिए टाइम फिक्स किया है.
जानकारी के अनुसार, ‘विश्वरूपम 2’ के प्रमोशन के काम के साथ ही कमल अपनी राजनीतिक पार्टी का काम भी संभाल रहे हैं. ऐसे में उनका शेड्यूल काफी व्यस्त है. लेकिन जब उनकी पब्लिसिटी टीम ने उन्हें सलमान खान के शो ‘दस का दम 3’ पर जाने का आयडिया सुझाया तो वो फौरन मान गए.
ये भी रिवील किया गया है कि अगर कमल के पास समय रहा तो वो शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान के साथ उनके घर भी जा सकते हैं. सलमान और कमल के रिश्ते काफी अच्छे हैं. आपको याद दिला दें कि जब 2013 में फिल्म ‘विश्वरूपम’ को तमिलनाडु का बैन कर दिया गया था तो सलमान ने उनका समर्थन करते हुए सभी से उनकी इस फिल्म को देखने का आग्रह किया था. इसके अलावा उन्होंने मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी अटेंड की थी. ये भी सुनने में आया है कि सलमान ने ही कमल को टीवी शो ‘बिग बॉस’ के तमिल वर्शन को होस्ट करने के लिए प्रेरित किया था.
बात करें सलमान खान की तो ‘दस का दम 3’ के अलावा वो अपनी फिल्म ‘रेस’ के चौथे पार्ट को लेकर चर्चा में हैं. साथ ही उनकी आनेवाली फिल्म ‘भारत’ पर भी काम शुरू होना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

