बॉलीवुड

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के पूरे हुए 23 साल, फिल्म को लेकर भावुक हुईं काजोल

अभिनेत्री काजोल ने कहा कि उनके लिए 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' हमेशा खास फिल्म रहेगा

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के पूरे हुए 23 साल, फिल्म को लेकर भावुक हुईं काजोल
शाहरुख खान और काजोल (Photo Credits: Facebook)

अभिनेत्री काजोल ने कहा कि उनके लिए 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' हमेशा खास फिल्म रहेगा. सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल अभिनीत इस सुपरहिट फिल्म ने रिलीज के 23 साल पूरे हो गए हैं.

काजोल ने ट्वीट किया, "1,200 सप्ताह हो गए हैं और अब भी दिखाई जा रही है. इतने वर्षो तक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को इतना प्यार देने के लिए आप सबका शुक्रिया. यह हम सबके लिए एक खास फिल्म थी, है और हमेशा रहेगी."

इस फिल्म को 1996 में 10 फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा गया था. इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार भी शामिल है. मराठा मंदिर सिनेमाघर में यह फिल्म 1,009 सप्ताहों से बिना रुके प्रदर्शित हो रही है.

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनीं इस फिल्म से शाहरुख और काजोल की जोड़ी हिट हो गई थी जिसके बाद इस जोड़ी को कई फिल्मों में साथ देखा गया जिसमें 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'दिलवाले' भी शामिल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2018 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).