जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना का फर्स्ट लुक आया सामने, IAF ऑफिसर बनी है एक्ट्रेस
फिल्म गुंजन सक्सेना का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया हैं. जिसमें जान्हवी कपूर अलग अलग रूप में दिखाई दे रही हैं. इन पोस्टर्स को खुद जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया हैं.
अभिनेत्री जान्हवी (Janhvi Kapoor) कपूर पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म गुंजन सक्सेना को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में जान्हवी कपूर भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की पायलट गुंजन की भूमिका में हैं, जिन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) के दौरान अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म की शूटिंग जान्हवी पिछले कई महीनों से कर रही हैं. ऐसे में अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर (First Look Poster) रिलीज कर दिया गया हैं. जिसमें जान्हवी कपूर अलग रूप में दिखाई दे रही हैं.
इन पोस्टर्स को खुद जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया हैं. सबसे पहले पोस्टर में जान्हवी कपूर हाथ में कागज़ का प्लेन पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं. पोस्टर पर लिखा हुआ हैं - लड़कियां पायलट नहीं बनती. गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल.' यह भी पढ़े: श्रीदेवी के जन्मदिन पर इमोशनल हुई जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात
तो वहीं दूसरे पोस्टर में जान्हवी पायलट की यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं. जबकि इस पोस्टर पर लिखा है कि ' भारत की पहली एयर फ़ोर्स की महिला ऑफिसर जो जंग पर गई. गुंजन सक्सेना - द कारगिल गर्ल.'
जबकि तीसरे पोस्टर में जान्हवी कपूर फिल्म में पिता बने पंकज कपूर को गले लगाती दिखाई दे रही हैं. इस पोस्टर में लिखा हैं कि ‘मेरी बेटी की उड़ान कोई नहीं रोक सकता. गुंजन सक्सेना - द कारगिल गर्ल.'
इस बायोपिक का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं. जबकि ये फिल्म अगले साल 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

