श्रीदेवी के जन्मदिन पर इमोशनल हुई जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का आज 56वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया इमोशनल पोस्ट कर उन्हें याद किया.
साल 2018 के फरवरी महीने में सभी सिनेप्रेमी तब हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) का दुबई (Dubai) में निधन हो गया है. दुबई के होटल में श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी. इस खबर ने सभी को झकझोर कर दिया था. ऐसे में आज दिवंगत अभिनेत्री का 56वां जन्मदिन है. पूरे परिवार के लिए एक इमोशनल मोमेंट है. सो श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक इमोशनल पोस्ट करके मां को याद किया है.
जान्हवी कपूर ने अपने इन्स्टा पर श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है. इसके साथ ही जान्हवी ने लिखा कि ‘हैप्पी बर्थडे मां, आई लव यू.’ जैसे ही जान्हवी कपूर ने ये पोस्ट किया फैंस भी इस पर अपना प्यार जाहिर करते दिखाई दिए.
वर्कफ्रंट की बात करे तो आने वाले समय में जान्हवी कपूर राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूह अफजा' में अभिनय करती नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता करेंगे और दिनेश विजन और मृघदीप सिंह लांबा इसके सह-निर्माता है.
विजन ने एक बयान में कहा, "मुख्य अभिनेत्री के किरदार के लिये हमें ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो आसानी से दो विपरीत किरदारों को चित्रित कर सकता हो और इसके लिये जान्हवी सबसे बेहतर थीं. उनकी प्रतिभा नैसर्गिक है, वह किरदार में ढल जाने को लेकर उत्साहित है. पटकथा नयी, ताज़ा और पूरी तरह से रोमांच से भरी है, वह भी ऐसी ही हैं." ये फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2019 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

