बेटी ईशा को विदा करते समय भावुक हुए मुकेश अंबानी, देखें इमोशनल वीडियो
बता दें कि शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जिओ गार्डन में ईशा-आनंद का वेडिंग रिसेप्शन होगा. इससे पहले उदयपुर में ईशा और आनंद की प्रीवेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था.
बुधवार को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पीरामल (Anand Piramal) शादी के बंधन में बंध गए. राजस्थान के उदयपुर में शादी से पूर्व के (प्री-वेडिंग) कार्यक्रमों के बाद ईशा अंबानी और आनंद पिरामल बुधवार को अंटिलिया में सात फेरे लिए. इस विवाह समारोह में देश के बड़ी हस्तियां शामिल हुई. इस शादी को अभी तक भारतीय उद्योग जगत की सबसे महंगी शादी कहा जा रहा है. शादी के दौरान मुकेश अंबानी के आवास अंटिलिया के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
सूत्रों कि माने तो इस शादी में करीब 600 लोगों ने शिरकत की. विवाह समरोह के दौरान सदी के महानायक जब अपनी दमदार आवाज में जब एक बेटी को विदा करने के दौरान पिता के दिल का हाल बयान किया तब मुकेश अंबानी भावुक हो गए.
बता दें कि शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जिओ गार्डन में ईशा-आनंद का वेडिंग रिसेप्शन होगा. इससे पहले उदयपुर में ईशा और आनंद की प्रीवेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था. इस सेरेमनी में बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारों हाजरी लगाई थी. शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारें इस समारोह में शामिल हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

