मनोरंजन

दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक है ईशा अंबानी की ग्रैंड वेडिंग, खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी(Isha Ambani) और आनंद पीरामल (Anand Piramal) आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक है ईशा अंबानी की ग्रैंड वेडिंग, खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश
अंबानी परिवार (Photo Credits: Instagram)

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी(Isha Ambani) और आनंद पीरामल (Anand Piramal) आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस ग्रैंड वेडिंग के लिए अंबानी परिवार का घर एंटीलिया पूरी तरह से सज चुका है. खबरों की माने तो पिछले एक हफ्ते से शादी की तैयारियां चल रही हैं और इसे दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक बताया जा रहा है. ब्लूमबर्ग क्विंट की एक खबर के मुताबिक मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा की शादी के लिए तकरीबन 100 मिलयन डॉलर खर्च कर रहे हैं. इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी. मनोरंजन जगत के कई सितारें भी इस समारोह में शामिल होगे.

बता दें कि शायद ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की वेडिंग दुनिया की दूसरी सबसे महंगी शादी है. इससे पहले प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेज डियाना की वेडिंग में तकरीबन 110 मिलियन डॉलर खर्च किए गए थे.

यह भी पढ़ें:- शादी के बाद इस आलीशान घर में रहेंगे ईशा अंबानी और आनंद पीरामल, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

शादी से पहले उदयपुर में ईशा और आनंद की प्रीवेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था. इस सेरेमनी में बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारों ने रौनक लगाई थी. शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारें इस समारोह में शामिल हुए थे. प्रीवेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए थे. सभी सितारों ने इस फंक्शन में खूब मौज मस्ती की.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2018 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).