मुंबई: ईशा अंबानी-आनंद पिरामल की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की ये Inside Photos देखकर हो जाएंगे हैरान
ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी आज मुंबई के जियो गार्डन्स में रखी गई है
ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पिरामल (Anand Piramal) ने हिंदू रिति रिवाज का पालन करते हुए 12 दिसंबर को मुंबई के एंटीलिया हाउस (Antilia House) में शादी की. शादी में अंबानी परिवार ने दुनियाभर से गणमान्य हस्तियों को निमंत्रण भेजा था. इसी एक साथ बॉलीवुड स्टार्स का भी वेडिंग सेरेमनी में जमावड़ा देखने को मिला. अब ईशा और आनंद की शादी की रिसेप्शन पार्टी आज मुंबई के बांद्र इलाके स्थित जियो गार्डन्स (Jio Ambani) में रखी गई है.
रिसेप्शन पार्टी के लिए ईशा और आनंद समेत पूरा अंबानी और पिरामल परिवार यहां पहुंच चूका है. आपको बता दें कि ईशा और आनंद की शादी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी (Pranab Mukherjee) में भी नजर आए थे.

अब आज अंबानी परिवार द्वारा होस्ट की गई इस पार्टी में बड़े उद्योगपति समेत कई बड़े स्टार्स के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर रिसेप्शन पार्टी के वेन्यू से कई सारे फोटोज और वीडियोज देखने की मिली है. इन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये पार्टी कितनी आलिशान और ग्रैंड होगी.
अंबानी परिवार ने मेहमानों की मेजबानी में कोई कमी न हो इस बात का भी काफी ख्याल रखा है. वेन्यू को बेहद खूबसूरत फूलों और लाइट्स से सजाया गया है.
View this post on Instagram
#jiogarden decoration started for #ishaambani marraige with #anandpiramal #yogenshah
गौरतलब है कि आनंद पिरामल और ईशा अंबानी की शादी को देश की सबसे बड़ी शादियों में से एक माना जा रहा है. इंटरनेट पर इस बात को लेकर भी चर्चा जारी है कि शादी में अंबानी परिवार ने कई करोड़ रूपए खर्च दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2018 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

