Good News! कैंसर से जूझ रहे इरफान खान जल्द करेंगे बॉलीवुड वापसी, लंदन से आई ये बड़ी खबर
इरफान खान ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने कीमोथेरेपी की चौथी साइकिल पूरी कर ली है
इरफान खान कैंसर के रोग से पीड़ित होने के चलते लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं. इसी बीच उन्होंने बताया था कि उनकी कीमोथेरेपी की चौथी साइकिल अब पूरी हो गई है. इसके बाद ये भी सुनने में आया था कि कीमोथेरेपी के डोज के चलते उनकी सेहत भी काफी कमजोर हो गई जिसके चलते उनके फैंस बेहद दुखी थे. लेकिन अब मीडिया में आई ये ताजा रिपोर्ट उनके चाहनेवालों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ले आएगी. आपको बता दें कि इरफान अपनी हिट फिल्म ‘हिंदी मध्यम’ के सीक्वल से बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं.
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, इस फिल्म के लिए मेकर्स लंदन पहुंचे और इरफान से मुलाकात की. वहीं पर इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी उन्हें सुनाई गई जिसके बाद इरफान ने इस फिल्म के लिए अपनी हामी दे दी. याद दिला दें कि ‘हिंदी मीडियम सीक्वल’ को इस साल फरवरी में कन्फर्म किया गया था और साथ ही होमी अदाजानिया को इस फिल्म के लिए बतौर निर्देशक फाइनल किया गया था.
अब बताया जा रहा है कि इस फिल्म को दिनेश विनजन की ‘मैडडॉक फिल्म’ निर्मित करेगी. फिल्म की कहानी 10 साल आगे बढ़ा दी जाएगी इसकी स्टोरी में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी.
जाहिर सी बात है कि इरफान अपनी सेहत में सुधार के चलते अब फिल्मों की तरफ लौटने की तैयारी में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2018 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

