बॉलीवुड

Inside Pics: प्रियंका-निक की रोका सेरेमनी से सीधी तस्वीरें, बधाई देने पहुंची अर्पिता खान

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने आज मुंबई में पारंपरिक इंडियन स्टाइल में एक दूसरे से सगाई कर ली है

Inside Pics: प्रियंका-निक की रोका सेरेमनी से सीधी तस्वीरें, बधाई देने पहुंची अर्पिता खान
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

जिस पल का सभी को इंतजार था वो घड़ी अब आखिरकार आ ही गई. प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निक जोनस से आज मुंबई में ट्रेडिशनल स्टाइल में सगाई कर ली है. आपको बता दें कि निक हॉलीवुड के जानेमाने पॉप स्टार हैं और बीते कुछ समय से वो प्रियंका के साथ अपने रिश्ते को लेकर मीडिया में छाए हुए है. आज मुंबई में प्रियंका और निक की सगाई समारोह को अटेंड करने के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है.

सोशल मीडिया पर इनकी सगाई समारोह से एक के बाद एक करके कुछ फोटोज भी सामने आई हैं. इसी के साथ प्रियंका के घर पर फूलों से सजावट भी शुरू हो गई है.

बीते काफी समय से अपने काम के चलते व्यस्त प्रियंका अब जल्द ही अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखेंगी. ऐसे में वो इसके लिए जोरों शोरों से तैयारियां कर रहे हैं.

सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी प्रियंका और निक को बधाई देने उनकी सगाई समारोह में पहुंची.

ये भी पढ़ें: FIRST PIC: प्रियंका और निक ने पारंपरिक ढंग से की सगाई, सामने आई लेटेस्ट फोटो

इंटरनेट पर इन पिक्चर्स के सामने आने के बाद अब फैंस भी निक और प्रियंका को बधाई देने लगे हैं. गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने अपनी सगाई को लेकर सभी जानकारी गुप्त रखी है.

ये भी पढ़ें: मुंबई: प्रियंका-निक की शादी को लेकर डिनर के बहाने परिवार ने की मुलाकात, सामने आई तस्वीरें

टाइम्स नाउ की खबर के अनसार, प्रियंका के परिवार ने मुंबई के एक होटल में करीब 200 कमरे मेहमानों के लिए बुक करवाए हैं. इनकी गेस्ट लिस्ट में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदारों को शामिल किया गया है जिसमें बहन परिणीती चोपड़ा का नाम भी शामिल है.

परिणीती चोपड़ा (Photo Credits: Yogen Shah)

इसी के साथ मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, सोफी चौधरी, रवीना टंडन भी यहां आ सकते है. खबर है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी उनकी सगाई का जश्न मनाने पहुंच सकते हैं. मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी प्रियंका और निक को आशीर्वाद देने यहां उपस्थित होगा

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2018 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).