बॉलीवुड

India's Most Wanted Trailer: बम धमाकों के मास्टरमाइंड को पकड़ने निकले अर्जुन कपूर, देश के लिए लगाई जान की बाजी 

अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है

India's Most Wanted Trailer: बम धमाकों के मास्टरमाइंड को पकड़ने निकले अर्जुन कपूर, देश के लिए लगाई जान की बाजी 
इंडियाज मोस्ट वांटेड' के ट्रेलर में अर्जुन कपूर (Photo Credits: Youtube)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' (India's Most Wanted) का ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया. राज कुमार गुप्ता द्वारा (Raj Kumar Gupta) निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन के किरदार का नाम प्रभात कपूर है. ट्रेलर में देखा गया कि अर्जुन देश में हुए बम धमाकों के पीछे के असली मास्टरमाइंड को पकड़ने के मिशन पर निकले हैं. इस मास्टरमाइंड को यहां 'इंडियाज ओसामा' (India's Next Osama) नाम से संबोधित किया जा रहा है.

2 मिनट 30 सेकंड के इस ट्रेलर में अर्जुन काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. अर्जुन यहां अपने टीम के साथ मिलकर उस आतंकवादी को पकड़ने के लिए बिना किसी सुरक्षा के काठमांडू, नेपाल निकल पड़ते हैं. यहां उन्हें कई सारे जोखिम भी उठाने पड़ते हैं लेकिन वो पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अर्जुन अपने देश और मिशन को लेकर कुछ इस तरह से डटे हुए हैं कि इंटेलिजेंस ब्यूरो से खास सहायता न मिल पाने के बावजूद वो आगे बढ़ते जा रहे हैं.

ट्रेलर में अर्जुन के डायलॉग्स भी बढ़िया है और ये आपको एक देशभक्ति से जुड़ी फिल्म का एहसास कराएगी. इस फिल्म का निर्माण राज कुमार गुप्ता और मायरा कर्ण (Myra Karn) ने मिलकर किया है. ये फिल्म 24 मई, 2019 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).