India vs Pakistan, ICC CWC 2019: क्या मैच के बाद पूनम पांडे फिर करेंगी पाकिस्तानियों को ट्रोल? एक्ट्रेस ने दी ये वॉर्निंग

पूनम पांडे (Poonam Pandey) अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं. भारत (India) बनाम पाकिस्तान (Pakistan) मैच से पहले भी पूनम के एक ट्वीट ने काफी सुखियां बटोरी थी.

पूनम पांडे (Photo Credits: Instagram)

पूनम पांडे (Poonam Pandey) अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती  रहती हैं. भारत (India) बनाम पाकिस्तान (Pakistan) मैच से पहले भी पूनम के एक ट्वीट ने काफी सुखियां बटोरी थी. उन्होंने एक एडल्ट मीम शेयर किया था. वह मीम द्वारा पाकिस्तानी फैन्स को ट्रोल करना चाहती थी. अब  एक्ट्रेस ने फिर से एक ट्वीट किया है, जिसे देख ऐसा लग रहा है कि वह फिर से पाकिस्तानी फैन्स जो करारा जवाब देंगी.

पूनम ने  ट्वीट कर लिखा कि, "आज कुछ तूफानी करते हैं." अब ये तो वक्त ही बताएगा कि पूनम आज क्या तूफानी करती हैं. बता दें कि पूनम अक्सर हॉट अंदाज के चलते सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. उनका इन्स्टाग्राम अकाउंट उनके बोल्ड वीडियोज से भरा हुआ है.

यह भी पढ़ें:- India vs Pakistan, ICC Cricket World Cup 2019: पूनम पांडे ने अपना ये एडल्ट मीम शेयर करके पाकिस्तानी फैंस को किया ट्रोल 

आपको बता दें कि आज के मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 337 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए. विराट ने 77 और राहुल ने 57 रनों की अहम पारी खेली. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत काफी धीमी रही. पाकिस्तान को अभी जीत के लिए 90 गेंदों पर  171 रनों की जरुरत है और उनके 6 विकेट गिर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड