प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान का इस मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ रहा है अफेयर
इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे बड़ी पार्टी बनाकर उभरी थी. वैसे इमरान खान ने अपनी शादियों और अफेयर्स की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं.
मुंबई: इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वैसे इमरान खान अपनी शादियों और अफेयर्स की वजह से भी काफी सुर्खियां में रहे है. एक दौर था जब उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ जोड़ा जाता था. इमरान खान की एक्स वाइफ रेहम खान ने जीनत के साथ उनके रिलेशनशिप का जिक्र अपनी किताब में भी किया था पर इस बुक में कहीं भी सीधे तौर पर जीनत का नाम नहीं लिखा गया था.
जीनत अमान उस दौर में बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थी. जीनत को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता था. जीनत और इमरान को कई दफा साथ में देखा जाता था. खबरों की माने तो जहां इमरान मैच खेल रहे होते थे, वहां जीनत भी उन्हें चीयर करने के लिए मौजूद रहती थी.
बताया जाता है कि जीनत इमरान खान से शादी करना चाहती थी पर इमरान ने शादी करने से इंकार कर दिया था. बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था. इसके बाद जहां मजहर खान के साथ जीनत ने शादी कर ली थी, वहीं इमरान खान भी जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. इन दोनों की शादी कुछ समय बात टूट गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2018 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

