बॉलीवुड

Ibrahim Ali Khan के जन्मदिन पर रखी गई पार्टी, आर्यन खान, अहान शेट्टी, सारा अली खान समेत कई स्टारकिड ने मारी एंट्री

इब्राहीम अली खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, आलिया एफ, अहान पांडे, अरहान और निर्वान भी पहुंचे. इस मौके पर इन सभी का जोश देखते ही बन रहा था.

Ibrahim Ali Khan के जन्मदिन पर रखी गई पार्टी, आर्यन खान, अहान शेट्टी, सारा अली खान समेत कई स्टारकिड ने मारी एंट्री
इब्राहीम अली खान के जन्मदिन पर पहुंचे सितारें (Image Credit: Yogen Shah)

शुक्रवार को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया. इस जन्मदिन के खास मौके पर सैफ के घर एक पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई स्टारकिड और इब्राहीम के दोस्त यार पहुंचे. इस मौके पर इन सभी स्टार किड का दम देखते ही बन रहा था. इब्राहीम अली खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, आलिया एफ, अहान पांडे, अरहान और निर्वान भी पहुंचे. इस मौके पर इन सभी का जोश देखते ही बन रहा था.

सबसे पहले सैफ के घर के उनके दोनों बेटे सारा और इब्राहीम पहुंचे. इस मौके पर इब्राहीम और सारा की खुशी देखते ही बन रही थी. डेनिम जैकेट और ब्लैक जींस में इब्राहीम कमाल के हैंडसम लग रहे थे. वहीं शॉर्ट ड्रेस में सारा अली खान हमेशा की तरह अपना जादू दिखाती दिखाई दे रही थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

जबकि इब्राहीम को विश करने आए सभी स्टारकिड्स का जलवा भी देखने लायक था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

वैसे आपको बता दे कि इब्राहीम के जन्मदिन पर सारा अली खान ने कई तस्वीरें की और जन्मदिन की बधाई दी. सारा ने सोशल पर लिखा, "हप्पी बर्थडे Iggy पॉटर. मैं वादा करती हूं हमेशा तुम्हारे लिए बेस्ट कॉफी बनाउंगी, तुम्हें स्टॉक करूंगी ताकि तुम मेरे साथ बीच पर चलो, तुम्हें प्यार दूंगी, तुम्हें तंग करूंगी, तुम्हें एक नवजात शिशु की तरह पोज करने के लिए मजबूर करूंगी, तुम्हें लगातार स्विमिंग करवाउंगी, तुम्हें बैडमिंटन में हारने पर मजबूर करूंगी, तुम्हें गूगल मैप्स का सबसे बेकार नेविगेटर बनाउंगी और तुम्हें सबसे बढ़िया नॉक नॉक जोक्स सुनाउंगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).