बॉलीवुड

बेरंगी दुनिया को रंगीन बना देने वाले पैसे की पॉवर को दिखाता है ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 का ये नया गाना

गाने के बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्या ने जबकि म्यूजिक दिया है अजय अतुल ने. विशाल ददलानी के गाए इस गाने में ऋतिक रोशन संग पंकज त्रिपाठी भी झूमते दिखाई दे रहे हैं.

बेरंगी दुनिया को रंगीन बना देने वाले पैसे की पॉवर को दिखाता है ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 का ये नया गाना
ऋतिक रोशन (Image Credit: Twitter)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30 (Super 30) का नया गाना ‘पैसा’ (Paisa Song) अब रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर की तरह ही ये गाना भी काफी इंटरस्टिंग लग रहा है. इस गाने में आनंद कुमार (Anand Kumar) बने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का बेहद ही अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. इस गाने में दिखाया गया है जब टैलेंटटेड टीचर आनंद कुमार को अमीर संस्थान का साथ मिलता है तो उनकी लाइफ बदल जाती हैं. तेजी से आता पैसा और पैसे के साथ रहने वाले कैसे अपनी जिंदगी जीते है. ये सब कुछ इस गाने में नजर आ रहा हैं.

इस गाने के रिलीज के पहले ही ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) ने इसकी अपडेट अपने सोशल मीडिया पर दी. गाने के बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्या ने जबकि म्यूजिक दिया है अजय अतुल ने. विशाल ददलानी के गाए इस गाने में ऋतिक रोशन संग पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी झूमते दिखाई दे रहे हैं. आप भी देखिए फिल्म का ये खास गाना.

पैसा गाने से पहले सुपर 30 का जुगराफिया गाना रिलीज किया गया था. जिसमें ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर के बीच रोमांस देखने को मिल रहा है. 'जुगरफिया' गाने को उदित नारायण ने आवाज दी है. इस गाने को उदित नारायण के साथ पाश्र्वगायिक श्रेया घोषाल ने भी अपनी आवाज दी है. गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं.

डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. पहले ये फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी. लेकिन तब इसकी टक्कर कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या से होने वाली थी. जिसके बाद इसकी रिलीज को पहले कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).