80 के दशक के गानों पर जिम में डांस का करते दिखे Hrithik Roshan, वीडियो देखकर दिल हो जाएगा खुश
इस वीडियो में ऋतिक जिम के अंदर वर्कआउट की बजाये 80 के दशक के गानों को सुनते ही उस पर डांस करने लगते हैं. एक बाद एक कई गानों पर डांस करते ऋतिक ने कई वीडियो शेयर किए हैं.
बॉलीवुड के दमदार एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जीतने दमदार एक्टर हैं उतना ही अच्छा उनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर है. सोशल मीडिया पर ऋतिक कई बार अपना यही रूप दिखाते रहते हैं. ऐसे में ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है. दरअसल ऋतिक रोशन ने 2 साल बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की है. ऐसे में अब ऋतिक ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो 80 के दशक के गाने सुनकर झूमते दिखाई दे रहें हैं.
इस वीडियो में ऋतिक जिम के अंदर वर्कआउट की बजाये 80 के दशक के गानों को सुनते ही उस पर डांस करने लगते हैं. एक बाद एक कई गानों पर डांस करते ऋतिक ने कई वीडियो शेयर किए हैं. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि जब कोई हीरो जिम में अचानक 80 के दशक के गाने सुन ले. आप भी देखिए ये वीडियो.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि फैंस एक लंबे समय से ऋतिक रोशन के काम पर लौटने का इंतजार कर रहें थे. जिसके बाद अब जाकर उन्होंने विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2021 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

