बॉलीवुड

ऋतिक रोशन ने कार्तिक आर्यन के साथ 'धीमे धीमे' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, देखें Video

कुछ दिन पहले, दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन जब दोनों ने फिल्म पति पत्नी और वो’ के धीमे धीमे सॉन्ग पर हवाई अड्डे पर डांस किया था, धीमे धीमे सॉन्ग के स्टेप्स से कार्तिक पहले ही डांस फ्लोर पर आग लगा चुके है और यह अभी नहीं हुआ है , हालही में हुए एक समारोह में इस हिट नंबर पर ऋतिक रोशन ने कार्तिक के साथ डांस किया है.

ऋतिक रोशन ने कार्तिक आर्यन के साथ 'धीमे धीमे' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, देखें Video
कार्तिक आर्यन और ऋतिक रोशन (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) के सॉन्ग 'धीमे धीमे' (Dheeme Dheeme) पर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने स्टाइल से डांस फ्लोर पर आग लगा चुके हैं और अब वो इसे कई सारे सेलिब्रिटीज के साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. कार्तिक ने एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण के साथ इस गाने पर डांस किया था. इसके बाद हाल ही में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 (Star Screen Awards 2019) में इस हिट नंबर पर कार्तिक ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ डांस किया है.

हर कोई जानता है कि ऋतिक रोशन न सिर्फ एक्टिंग बल्कि डांसिंग के मामले में भी लीजेंड हैं. वे इस अवार्ड समारोह में स्टेज पर मौजूद थे तभी उन्होंने कार्तिक को भी स्टेज पर बुलाया तथा 'धीमे धीमे' हिट नंबर पर कार्तिक के साथ डांस किया. उनकी यह जुगलबंदी बहुत खूब रही और दर्शकों को भी बेहद पसंद आई. ऋतिक और कार्तिक का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है.

ये भी पढ़ें: स्टेज पर गिरने वाली थी सारा अली खान, कार्तिक आर्यन ने फौरन थामा हाथ, देखें Viral Video

अभिनेता के 'धीमे धीमे' डांस चैलेंज ने सोशल मीडिया पर काफी शोर मचा रखा है और साथ ही उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल कि है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2019 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).