ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन का खुलासा, कहा- मैं पहले से जानता था मुझे कैंसर है
ऋतिक रोशन ने इस साल जनवरी के महीने में इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि उनके पिता राकेश रोशन कैंसर से पीड़ित हैं. राकेश रोशन को गले का कैंसर हुआ था जिसके लिए उन्होंने ऑपरेशन भी करवाया था और वो सफल रहा. राकेश ने अब कैंसर के साथ अपनी जंग को लेकर मीडिया में खुलकर बातचीत की है.
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इस साल जनवरी के महीने में जानकारी देते हुए बताया था कि उनके पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) थ्रोट कैंसर (Throat Cancer) के शुरुआती स्टेज में हैं. ऋतिक ने पिता की तबीयत पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी से दुआओं की गुजारिश की थी. कैंसर की बात सामने आने के बाद राकेश रोशन ने अपना ऑपरेशन करवाया था और यह सफल भी रहा.
मनोरंजन जगत में फिल्ममेकर के तौर पर जाने जाने वाले राकेश रोशन ने खुलकर कैंसर के साथ अपनी जंग को लेकर मीडिया से बातचीत की है. मिड डे को दिए हुए इंटरव्यू में राकेश ने इस बात का खुलासा किया कि उनके कल रिपोर्ट के आने के पहले ही वह जानते थे कि वह कैंसर से पीड़ित हैं. राकेश ने बताया कि सितंबर 2018 मैं उन्हें अपनी जीभ के नीचे हुए छालों के चलते दिक्कतें आई. लेकिन उनके फैमिली डॉक्टर ने इसे नॉर्मल बताया.
ये भी पढ़ें: राकेश रोशन की कैंसर सर्जरी के बाद सामने आई पहली तस्वीर, ऋतिक रोशन समेत परिवार ने मनाया जश्न
राकेश ने बताया कि इसके तकरीबन 3 महीने बाद अपने एक दोस्त को मिलने वो हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे जहां उन्होंने ENT स्पेशलिस्ट से मुलाकात की और उन्हें वहां बायोप्सी (biopsy) कराने की सलाह दी गई.
राकेश ने कहा कि घर आकर उन्होंने अपने फैमिली मेंबर्स से कहा कि रिपोर्ट आने में 4 दिन लगेंगे लेकिन वो यह बात शत प्रतिशत जानते हैं कि उन्हें कैंसर है. राकेश ने बताया कि जब डॉक्टर ने उन्हें इस बात की जानकारी दी कि उनकी जीभ को काटकर वहां दूसरे स्किन को लगाया जाएगा, तो वह बहुत डर गए.
इसके बाद उन्होंने अन्य डॉक्टरों से सलाह मशविरा किया और यह बात सामने आई कि उन्हें इस प्रक्रिया से गुजरने की कोई जरूरत नहीं है. उसके बाद ही उन्होंने कैंसर (Cancer) के लिए ऑपरेशन करवाया और अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2019 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

