बॉलीवुड

ऋतिक रोशन के परिवार के समर्थन में आगे आईं एक्स वाइफ सुजैन खान, कहा- सुनैना दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में हैं 

ऋतिक रोशन, उनकी बहन सुनैना रोशन, कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल इन दिनों मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. कंगना और उनकी बहन रंगोली ने एक बार फिर ऋतिक और उनके परिवार पर शब्दों का प्रहार करना शुरू कर दिया है. ऐसे में अब ऋतिक की एक्स वाइफ सुनैना रोशन उनके सपोर्ट में आगे आई हैं

ऋतिक रोशन के परिवार के समर्थन में आगे आईं एक्स वाइफ सुजैन खान, कहा- सुनैना दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में हैं 
सुनैना रोशन, ऋतिक रोशन और सुजैन खान (Photo Credits: Facebook)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच का विवाद दिन ब दिन गरमाता ही जा रहा है. इस विवाद में अब कहीं न कहीं ऋतिक की बहन सुनैना रोशन (Sunaina Roshan) भी कूद पड़ी हैं. कुछ ही समय पहले कंगना की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने सुनैना को लेकर चौंका देने वाले बयान अपने ट्विटर अकाउंट पर दिया. इसके ठीक बाद अब ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) उनके समर्थन में आगे आई हैं और इंस्टाग्राम पर अपना बयान जारी किया है.

सुजैन ने लिखा, "मेरे अनुभव के मुताबिक और मेरे पूरे जीवनकाल में जैसा कि मैं इस परिवार से जुड़ी रही हूं, मैं सुनैना को एक बेहद प्यारी, शांत और कैरिंग व्यक्ति के रूप में देखती आई हूं. लेकिन अभी वो दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में हैं. सुनैना के पिता बड़ी शारीरिक तकलीफ से गुजर रहे हैं. उनकी मां खुद कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं. ऐसे में कृपया करके एक परिवार के मुश्किल वक्त में उनका सम्मान करें क्योंकि हर परिवार ऐसे दौर से गुजरता है. मुझे ये कहना ही था क्योंकि मैं भी इस परिवार का लंबे समय तक हिस्सा रही हूं."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on

आपको बता दें कि सुनैना ने मीडिया से बातचीत में कहा था, "मैं अभी उनके (रोशन परिवार) परिवार में उनके घर में रह रही हूं लेकिन मैं अलग फ्लोर पर रहती हूं और अलग दरवाजे से आती-जाती हूं. मैं बहुत तकलीफ में जी रही हूं. मुझे और सवाल मत पूछिए क्योंकि वो मेरा परिवार है और मैं उन्हें और तकलीफ में नहीं देख सकती."

हैरानी की बात ये है कि सुनैना ने ट्विटर पर ट्वीट करके ये तक कह दिया था कि वो कंगना रनौत का समर्थन करती हैं.

इसी के साथ रंगोली ने भी अपने ट्वीट्स में खुलासा करते हुए कहा कि सुनैना कंगना को फोन और मैसेज करके उनसे माफी मांग रही हैं.

इस पूरे विवाद में ऋतिक और उनके परिवार की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है. लेकिन इस घड़ी में सुजैन ने उनका साथ देते हुए अपना स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).