कैंसर से जूझ रहे राकेश रोशन के लिए ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने कह दी ऐसी बात
ऋतिक रोशन ने आज अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शेयर करते हुए बताया कि उनके पिता राकेश रोशन कैंसर से जूझ रहे हैं
फिल्ममेकर और एक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) कैंसर (Cancer) से पीड़ित हैं. उन्हें गले का अर्ली स्टेज स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (Squamous Cell Carcinoma) यानी की थ्रोट कैंसर हुआ है. अब राकेश रोशन की इस बीमारी की खबर को सुनने के बाद देश और दुनियाभर में उनके फैंस उनके अच्छे सेहत की कामना करते हुए उन्हें संदेश भेज रहे हैं. गौरतलब है कि ऋतिक रोशन ने खुद सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए पोस्ट लिखकर बताया कि उनके पिता को थ्रोट कैंसर है.
ऋतिक के इस पोस्ट पर जहां उनके हजारों फैंस ने कमेंट किया वहीं उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने भी ऐसा कमेंट लिखा है जिसने सबका दिल जीत लिया. सुजैन ने लिखा, "वो किसी भी सुपर हीरो से ज्यादा स्ट्रॉन्ग हैं. सभी चीजें बेहद शान्ति से पूरी हो जाएंगी."

ऋतिक के इस पोस्ट पर नंदीश संधू, अनीता श्रॉफ अडाजानिया, अभिषेक बच्चन और टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है.
ऋतिक ने अपने इन्स्टा पोस्ट में बताया कि पिता राकेश रोशन की ये बीमारी सही समय पर डिटेक्ट हो गई. वो थ्रोट कैंसर (Throat Cancer) के अर्ली स्टेज पर हैं. इस बीमारी के बारे में उन्हें कुछ ही हफ्तों पहले पता चला. इस बीमारी के चलते आज उन्हें सर्जरी भी करानी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2019 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

