ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन की सेहत को लेकर उड़ी ये अफवाह, अब सामने आई सच्चाई
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन मानसिक बीमारी से जूझ रहीं थी जिसके बाद अब उनकी हालत गंभीर बनी हुई है
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जहां अपनी फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) के प्रचार में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं वहीं अब उनकी बहन सुनैना रोशन को लेकर एक अफवाह मीडिया में वायरल होने लगी. कहा गया कि सुनैना की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी के साथ ये भी कहा गया कि सुनैना को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
अब खुद सुनैना ने मीडिया में चल रही इन खबरों को झूठा करार देते हुए इसे गलत बताया है. सुनैना ने स्पॉटबॉय से बातचीत में कहा, "मैं ठीक हूं. ये शोर किस बात का है? मैं कौनसे ऑब्जरवेशन में हूं? कल रात मैं गोल्फ क्लब, चेंबूर में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी. कोई मेरे बारे में गलत जानकारी फैला रहा है."
इसके बाद सुनैना ने कहा कि वो अपने घर पर सही सलामत हैं. आपको बता दें कि साल 2018 में सुनैना ने अपनी डिप्रेशन की बीमारी के बारे में खुलकर बातचीत की थी. उन्होंने बताया था कि किस तरह से उनका बचपन और उसके बाद एक दिनों में शारीरिक और मानसिक रूप से उन्होंने संघर्ष किया.
सुनैना ब्लॉग लिखने की भी काफी शौकीन रही हैं और अपने लेख में अक्सर वो डिप्रेशन को लेकर खुलकर बातचीत करती आई हैं. इसी के साथ उन्होंने अपने भाई ऋतिक से भी अपने ब्लॉग पोस्ट्स में स्नेह जताते हुए काफी कुछ बताया था. सुनैना ने लिखा था कि बचपन में ऋतिक काफी शर्मीले थे और उनके साथ वो खूब एन्जॉय करती थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2019 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

