Actor Bernard Hill (Photo Credits: Instagram)
Titanic Actor Bernard Hill Passes Away: दिग्गज ब्रिटिश अभिनेता बर्नार्ड हिल का निधन हो गया है. वह 79 वर्ष के थे. उन्हें 1997 की सुपरहिट फिल्म "टाइटैनिक" में कैप्टन एडवर्ड स्मिथ की भूमिका और "लॉर्ड ऑफ द रिंग्स" में किंग थियोडेन के रूप में याद किया जाता है. उनके निधन की पुष्टि उनके एजेंट ने की है. हिल को हाल ही में बीबीसी ड्रामा "द रिस्पॉन्डर" के सीज़न दो में भी देखा गया था, जो 5 मई को प्रसारित होना शुरू हुआ था. एक्टर के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और सोशल मीडिया के जरिए एक्टर्स उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.
View this post on Instagram













QuickLY