मनोरंजन

सोफी टर्नर 'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' में अपने किरदार को लेकर थीं नर्वस

अभिनेत्री सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने कहा है कि 'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' (Dark Phoenix) में जीन ग्रे के किरदार को निभाने को लेकर वह काफी नर्वस थीं.

सोफी टर्नर 'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' में अपने किरदार को लेकर थीं नर्वस
सोफी टर्नर (Photo Credit- Instagram)

लॉस एंजेलिस : अभिनेत्री सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने कहा है कि 'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' (X- Men Dark Phoenix) में जीन ग्रे के किरदार को निभाने को लेकर वह काफी नर्वस थीं. टर्नर ने एक बयान में कहा, "मैं काफी घबराई हुई थी. दरअसल, 'एक्स-मेन : एपोकैल्पिस' में मेरा ज्यादा काम नहीं था, इसमें मेरा किरदार छोटा था और इसलिए जब निर्देशक साइमन किनबर्ग ने मुझे इसके बारे में बताया तो मैं तैयार नहीं थी.

हालांकि मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी जो कि किसी भी कलाकार भी लिए बेहद लुभावना था." टर्नर ने यह भी कहा कि मुझे इसके लिए काफी तैयारी करनी थी, बहुत कठिन परिश्रम भी करना था और साइमन ने इसमें मेरी बहुत मदद की. वह अब तक के सबसे सहयोगी और सहायक निर्देशक रहे हैं.

यह भी पढ़ें : महिलाओं को सशक्त बनाने की भूमिका को निभाना अच्छा लगता है : सोफी टर्नर

साइमन इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने वाले थे, फिल्म की तैयारी से इतर हमने एक-दूसरे का खूब उत्साहवर्धन किया. फॉक्स स्टार इंडिया इसे भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में 5 जून को रिलीज करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).