मनोरंजन

Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को अस्पताल में कराया गया भर्ती, शूटिंग सेट पर हुए थे जख्मी

सिंगर-सॉन्ग राइटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय गायक अपने एक सीक्रेट प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहे थे जिसकी जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है.

Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को अस्पताल में कराया गया भर्ती, शूटिंग सेट पर हुए थे जख्मी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Yogen Shah)

Nick Jonas Hospitalized: सिंगर-सॉन्ग राइटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय गायक अपने एक सीक्रेट प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहे थे जिसकी जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है. इसी शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. ये घटना 15 मई की बताई जा रही है.

TMZ की रिपोर्ट के अनुसार, निक को रविवार देर रात को अस्पताल ले जाया गया. इसके लिए नाइट एम्बुलेंस की मदद ली गई. अस्पताल में उपचार कराने के बाद वो घर लौट आए क्योंकि उन्हें सोमवार रात को 'द वोइस' के एपिसोड में नजर आना है. हाल ही में निक जोनस ने अपना स्टूडियो एल्बम 'स्पेसमैन' रिलीज किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

एक कलाकार के रूप में उन्होंने 'जुमांजी" वेलकम टू द जंगल', 'मिडवे' और 'चाओस वॉकिंग' में काम किया है. वो 23 मई को बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2021 को होस्ट करते नजर आएंगे. आपको बता दें कि महामारी के इस समय में निक जोना और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया और भी काफी सक्रीय हैं.

ये सेलेब्रिटी कपलतरह-तरह से जरूरतमंद मरीजों की मदद को आगे भी आ रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने कोविड-19 राहत कोष में भी अपना योगदान दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).