मनोरंजन

Priyanka Chopra ने अपनी सास Denise Jonas के जन्मदिन पर ये कैंडिड फोटोज शेयर कर जताया प्यार, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल में पूरी तरह से घुलमिल गई हैं और उन्हें अपनी सास से भी अपनी मां जैसा प्रेम हासिल है. आज उनकी सास डेनिस जोनस का जन्मदिन है अरु इस खास मौके पर उनके परिवार वाले उनके इस दिन को स्पेशल बनाने में जुटे हुए हैं.

Priyanka Chopra ने अपनी सास Denise Jonas के जन्मदिन पर ये कैंडिड फोटोज शेयर कर जताया प्यार, देखें तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा और डेनिस मिलर जोनस (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने ससुराल में पूरी तरह से घुलमिल गई हैं और उन्हें अपनी सास से भी अपनी मां जैसा प्रेम हासिल है. आज उनकी सास डेनिस मिलर जोनस (Denise Miller Jonas) का जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनके परिवार वाले उनके इस दिन को स्पेशल बनाने में जुटे हुए हैं. डेनिस के जन्मदिन पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी कैंडी फोटोज शेयर करके उन्हें बधाई दी है.

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर मॉम डेनिस संग अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे डेनिस जोनस मॉम. आप मेरी जिंदगी में हो ये मेरी खुशनसीबी है.आपको ढेर सारा प्यार और खुशियां. लव यू और आपको मिस कर रही हूं. हमें ऐसी और तस्वीरें खिंचवानी हैं." एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोग इनकी बॉन्डिंग की सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सासू मां डेनिस जोनस के जन्मदिन पर शेयर की ये सेल्फी फोटो, कहा- आई लव यू मम्मा जी

बता दें कि डेनिस जोनस 55 साल की हो चली हैं. उन्हें 4 बच्चे हैं जिनका नाम है फ्रैंकी जोनस, निक जोनस, केविन जोनस और जो जोनस. सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के फैंस भी उनकी मुं को बर्थडे विश करते हुए मैसेजेस शेयर कर रहे हैं.

बात करें वर्कफ्रंट की तो प्रियंका रूसो ब्रदर्स के साथ वेब सीरीज पर काम कर रही हैं. इसके अलावा वो फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).