मनोरंजन

Priyanka Chopra से ढेर सारे बच्चे चाहते हैं Nick Jonas

अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस ने कहा कि पत्नी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बड़ा परिवार करने की उनकी योजना है. उन्होंने प्रियंका को अपने जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा बताया. निक ने ईऑनलाइन डॉट कॉम के साथ बातचीत में बच्चों के बारे में पूछे जाने पर कहा, "यह एक खूबसूरत यात्रा होने जा रही है, और मैं ढेर सारे बच्चों की उम्मीद करता हूं."

Priyanka Chopra से ढेर सारे बच्चे चाहते हैं Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) ने कहा कि पत्नी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ एक बड़ा परिवार करने की उनकी योजना है. उन्होंने प्रियंका को अपने जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा बताया. निक ने ईऑनलाइन डॉट कॉम के साथ बातचीत में बच्चों के बारे में पूछे जाने पर कहा, "यह एक खूबसूरत यात्रा होने जा रही है, और मैं ढेर सारे बच्चों की उम्मीद करता हूं."

गायक जिन्होंने 2018 में प्रियंका से शादी रचाई थी, वह अभी भी उनके प्यार में काफी डूबे मालूम पड़ते हैं. उन्होंने कहा, "वह (प्रियंका) मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं और यह स्पष्ट रूप से कुछ ऐसा है जिसकी हम आशा करते हैं, और भगवान की इच्छा से यह साथ में होगा. हम एक-दूसरे को पाकर खुशनसीब महसूस करते हैं." यह भी पढ़े: क्या Priyanka Chopra को हॉलीवुड में मिली थी किसी गॉड फादर की मदद? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म फि ‘द व्हाइट टाइगर’ 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी नजर आए हैं. इस फिल्म के लिए प्रियंका को गोल्ड बेस्ट अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला हैं वहीं राजकुमार और आदर्श को सपोर्टिंग रोल के नॉमिनेशन मिला हैं. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाका मचा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).