मनोरंजन

जब जंगल सफारी के दौरान शेर के शिकार से बची यह अभिनेत्री

द वैम्पायर डायरीज' की अभिनेत्री वाइल्ड सफारी के दौरान शेरों को देखकर रोमांचित हो गईं, लेकिन एक शेर के पास अभिनेत्री व दोस्तों का जाना थोड़ा डरावना अनुभव रहा.

जब जंगल सफारी के दौरान शेर के शिकार से बची यह अभिनेत्री
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Pixabay)

जोहान्सबर्ग:  अभिनेत्री नीना दोब्रेव (Nina Dobrev) दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान शेर का शिकार बनने से बाल-बाल बच गईं. वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, 'द वैम्पायर डायरीज' (The Vampire Diaries) की अभिनेत्री वाइल्ड सफारी (Wild Safari) के दौरान शेरों को देखकर रोमांचित हो गईं, लेकिन एक शेर के पास अभिनेत्री व दोस्तों का जाना थोड़ा डरावना अनुभव रहा.

दोब्रेव ने न्यूज शो 'एक्सट्रा' को बताया, "मैं हमेशा से दक्षिण अफ्रीका जाना चाहती थी. यह मजेदार था और सफारी सबसे अच्छा अनुभव रहा. हमने अपने पूल से हाथियों को पानी पीते देखा, हमने तेंदुओं को देखा और फिर शेर देखा."

 

View this post on Instagram

 

Damn 🔥👅 ••• #ninadobrev

A post shared by × Lana × | Nina Dobrev •♡• (@ndxdobrev) on

अभिनेत्री ने कहा, "शेर ने अपना मुंह खोला और हम पर हमला कर दिया और हमारी गाइड वास्तविक जीवन की इंडियाना जोन्स (Indiana Jones) के जैसी रहीं और पलटकर उस पर गुर्राते हुए उसे डरा कर दूर कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

S•A•F•R•A•R•I #TheBigSix saw #TheBigFive with #TheThreeStooges on Nina’s #ZeroDark30

A post shared by Nina Dobrev (@nina) on

यह भी पढ़ें:  कॉमेडियन केविन हर्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'फादरहुड' में गंभीर भूमिका में आएंगे नजर

जिंदगी में पहली बार मैं मौत के इतने करीब पहुंची और मैंने कुछ जुनूनी, उन्मादी काम किए हैं." दोब्रेव नौ जनवरी को अपना 30वां जन्मदिन मनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका से वापस आ गईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2019 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).