Kim Kardashian Divorce: किम कार्दशियन ने पति कान्ये वेस्ट संग तोड़ा रिश्ता, फाइल किया डिवॉर्स
किम और कान्ये ने साल 2014 में इटली में शादी रचाई थी. दोनों की ये शादी काफी रचा में रही थी. हालांकि शादी से 2 साल तक दोनों एक दूसरे को डेट करा रहे थे. जिसके बाद अब जाकर ये डिवॉर्स लेने जा रहे हैं.
अमेरिकी टीवी स्टार किम कार्दशियन (Kim Kardashian) और उनके पति के बीच कान्ये वेस्ट (Kanye West) के बीच पिछले काफी समय से तलाक (Divorce) की खबरें सामने आ रही थी. माना जा रहा था कि दोनों एक दूसरे से तलाक ले सकते हैं. लेकिन अब इन सभी अटकलों पर मुहर लग चुकी है. क्योंकि किम ने कान्ये के साथ अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल की है. यानी कि दोनों का 7 साल का रिश्ता अब खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. दरअसल इंटरनेशनल मीडिया में पहले से दोनों के बीच तलाक की खबरें चर्चा में चल रही थी. बताया जा रहा था कि सेलेब्रिटी कपल काफी समय से अलग-अलग रह रहा है और मैरिज काउंसलर से सलाह भी ले रहा था.
आपको बता दे कि किम और कान्ये ने साल 2014 में इटली में शादी रचाई थी. दोनों की ये शादी काफी रचा में रही थी. हालांकि शादी से 2 साल तक दोनों एक दूसरे को डेट करा रहे थे. जिसके बाद अब जाकर ये डिवॉर्स लेने जा रहे हैं. मतलब पिछले 7 सालों में इनका रिश्ता खराब होता चला गया. रिपोर्ट के अनुसार किम ने तलाक के साथ अपने बच्चो की कस्टडी भी मांगी है.
किम और कान्ये के कुल 4 बच्चे हैं उनकी पहली बेटी नॉर्थ जहां 7 साल की है वहीं सबसे छोटा बेटा साम महज 21 महीने का है. बताया जाता है कि रैपर कान्ये बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहें हैं. इस बीमारी के चलते ही पति पत्नी का रिश्ता खराब होता चला गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2021 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

