मनोरंजन

फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन : द हिडेन वर्ल्ड' 21 मार्च को भारत में होगी रिलीज

हॉलीवुड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन : द हिडेन वर्ल्ड' (How to Train Your Dragon: The Hidden World) भारत में 21 मार्च को रिलीज होगी.

फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन : द हिडेन वर्ल्ड' 21 मार्च को भारत में होगी रिलीज
'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन : द हिडेन वर्ल्ड' (Photo Credit- Facebook)

नई दिल्ली:  हॉलीवुड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन : द हिडेन वर्ल्ड' (How to Train Your Dragon: The Hidden World) भारत में 21 मार्च को रिलीज होगी. इसी दिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अभिनीत 'केसरी' (Kesari) भी रिलीज होगी.

एक बयान के अनुसार, 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' सीरीज की तीसरी फिल्म 'यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल' (Universal Pictures International) और 'ड्रीमवर्क्‍स एनीमेशन' (DreamWorks Animation) की 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन : द हिडेन वर्ल्ड' भारत में 2डी, 3डी और आईमैक्स में अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू में लगभग 1,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्टर माइकल जे. फॉक्स ने स्वास्थ्य संबंधी नई समस्याओं का किया खुलासा

इस सीरीज की कहानी एक किशोर विकिंग और एक डरावने नाइट फ्यूरी ड्रैगन के बीच अचानक हुई दोस्ती से शुरू होती है. सीरीज के निर्देशक डीन डेब्लॉइस ने 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन : द हिडेन वर्ल्ड' से वापसी की है.

फिल्म में कलाकारों जय बारूशेल, अमेरिका फेरेरा, केट ब्लेंकेट और किट हैरिंगटन व अन्य ने अपनी आवाजें दी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).