Golden Globes 2021 Winners List: दुनिया के बड़े अवॉर्ड समारोह गोल्डन ग्लोब का हुआ आयोजन, देखिए पूरी विनर लिस्ट
इस बीच दुनिया के नामी अवॉर्ड शो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2021 (Golden Globes 2021) का आयोजन किया गया. इस समारोह का आयोजन इस बार वर्चुअल तरीके से किया गया.
कोरोना (Coronavirus) महामारी ने दुनिया की आम जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. हालांकि धीरे धीरे लाइफ पटरी पर लौटती दिखाई दे रही है. इस बीच दुनिया के नामी अवॉर्ड शो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2021 (Golden Globes 2021) का आयोजन किया गया. इस समारोह का आयोजन इस बार वर्चुअल तरीके से किया गया. 78 गोल्डन ग्लोब समारोह में एक बार फिर बेहतरीन फिल्मों और टीवी शो को नवाजा गया. दरअसल 3 फरवरी को ही नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ चुकी थी. शो को टीना फे और एमी फोलर ने होस्ट किया.
बात करें इस बार के विनर लिस्ट की तो समारोह में वेब सीरीज द क्राउन संग द ट्रेल ऑफ़ द शिकागो 7 और शिट्स क्रीक का बोलबाला रहा. तो चलिए बताते हैं कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2021 के विजेताओं की लिस्ट.
बेस्ट टेलीविजन सीरीज: म्यूजिकल/कॉमेडी का अवॉर्ड शिट्स क्रीक ने जीता.
टीवी बेस्ट परफॉर्मेंस: सपोर्टिंग अभिनेता का अवॉर्ड जॉन बोयेगा को स्मॉल एक्स के लिए मिला.
लिमिटेड सीरीज में मार्क रफैलो ने 'आई नो दिस मच इज ट्रू' के लिए जीता अवॉर्ड.
टेलीविजन सीरीज: ड्रामा में एमा कॉरिन ने द क्राउन के लिए जीता अवॉर्ड.
बेस्ट मोशन पिक्चर: एनिमेटेड का अवॉर्ड डिज्नी पिक्सर की सोल फिल्म को मिला.
बेस्ट स्क्रीनप्ले: मोशन पिक्चर में एरॉन सॉरकिन ने द ट्रायल ऑफ शिकागो 7 के लिए अवॉर्ड अपने नाम किया.
बेस्ट टेलीविजन: लिमिटेड सीरीज का अवॉर्ड नेटफ्लिक्स की ‘द क्वीन गैम्बिट’ को मिला.
आन्या टेलर-जॉय ने लिमिटेड सीरीज में बेस्ट परफॉर्मेंस (एक्ट्रेस) का भी अवॉर्ड जीता.
टेलीविजन सीरीज बेस्ट परफॉर्मेंस: एक्ट्रेस का अवॉर्ड शिट्स क्रीक के लिए कैथरीन ओ हारा को मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

