फिल्मकार जेम्स गुन ने की 'द सुसाइड स्क्वॉड' के पूरे कास्ट की घोषणा, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
फिल्मकार जेम्स गुन ने अपनी आने वाली फिल्म 'द सुसाइड स्क्वॉड' के पूरे कास्ट का खुलासा किया है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक चेतावनी भी दी है. गुन ने ट्विटर पर फिल्म में शामिल 24 सितारों के नामों का खुलासा किया है. इस लिस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "बहुत ज्यादा न जुड़ें. हैशटैगदसुसाइडक्वॉड."
लॉस एंजेलिस : फिल्मकार जेम्स गुन (James Gunn) ने अपनी आने वाली फिल्म 'द सुसाइड स्क्वॉड' (The Suicide Squad) के पूरे कास्ट का खुलासा किया है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक चेतावनी भी दी है. गुन ने ट्विटर पर फिल्म में शामिल 24 सितारों के नामों का खुलासा किया है. इस लिस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "बहुत ज्यादा न जुड़ें. हैशटैगदसुसाइडक्वॉड."
वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पुष्टि की कि मार्गोट रॉबी, जोएल किन्नामैन और वायोला डेविस इस सीक्वेल में 2016 में आई डीसी मूवी 'सुसाइड स्क्वॉड' के अपने किरदारों को ही निभाएंगे. नए शामिल हुए कलाकारों में टाइका वाइटीटी, पीटर कैपाल्डी, इद्रिस एल्बा, जॉन सीना, स्टॉर्म रीड, पीटर डेविडसन, डेविड डेस्टमलचियन और डेनिएला मेल्चीओर हैं.
यह भी पढ़ें : कॉलेज एडमिशन स्कैंडल में हॉलीवुड एक्ट्रेस फेलिसिटी हफमैन को हुई जेल, 30 हजार डॉलर का लगा जुर्माना
Don’t get too attached. #TheSuicideSquad pic.twitter.com/uITPhrDzz2
— James Gunn (@JamesGunn) September 13, 2019
हालांकि डेडशॉट के किरदार में अभिनेता विल स्मिथ अपनी वापसी नहीं कर रहे हैं. कुछ खबरें इस ओर इशारा कर रही हैं कि एल्बा इस किरदार के लिए स्मिथ को रिप्लेस कर रहे हैं जबकि कुछ ने ऐसा भी दावा किया है कि 'द सुसाइड स्क्वॉड' में डेडशॉट के किरदार को नहीं दिखाया जाएगा और एल्बा एक अन्य नए किरदार को निभाते नजर आएंगे. गुन और वॉर्नर ब्रोस स्टूडियो ने किरदारों के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है. यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

