मनोरंजन

Confirmed! 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' से फिर जुड़ेंगे फिल्मकार जेम्स गन

विवादित ट्वीट के बाद 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' (Guardians of the Galaxy Vol. 3) से निकाल दिए गए फिल्मकार जेम्स गन को फिल्म के निर्देशन के लिए फिर से हायर किया गया है...

Confirmed! 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' से फिर जुड़ेंगे फिल्मकार जेम्स गन
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 2 और फिल्मकार जेम्स गन (Photo Credit- Twitter)

लॉस एंजेलिस:  विवादित ट्वीट के बाद 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' (Guardians of the Galaxy Vol. 3) से निकाल दिए गए फिल्मकार जेम्स गन (James Gunn) को फिल्म के निर्देशन के लिए फिर से हायर किया गया है. प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने 'वेराइटी डॉट कॉम' को बताया कि कई मीटिंग्स और चर्चाओं के बाद डिज्नी ने गन को निर्देशक के रूप में हायर करने का फैसला किया.

बाल यौन शोषण और दुष्कर्म को लेकर विवादित ट्वीट करने के बाद गन को फिल्म से निकाल दिया गया था. स्टूडियो ने इन ट्वीट्स को हैशटैगमीटू के दौर में अस्वीकार्य माना और डिज्नी की पारिवारिक छवि के विपरीत पाया.

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड अभिनेत्री क्लारा मैकग्रेगोर ने सोशल मीडिया पर अपनी टॉपलेस तस्वीरें की साझा

खबर सामने आने के बाद गन ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक नोट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि "मैं हर उस शख्स का आभारी हूं जिसने पिछले कुछ महीनों में मेरा साथ दिया है." उन्होंने कहा, "मैं हमेशा सीख रहा हूं और बेहतर इंसान बनने के लिए काम करना जारी रखूंगा. मैं तहे दिल से डिज्नी के फैसले का स्वागत करता हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2019 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).