मनोरंजन

COVID-19: ड्वेन जॉनसन सहित उनके पूरे परिवार को हुआ था कोरोना वायरस, एक्टर ने बताया कैसा है हाल

इसके साथ ही उन्होंने मैसेज दिया कि अनुशासन के साथ रहें. अपने इम्यून को बढाए. स्वस्थ रहने के लिए तत्पर रहें. मास्क पहने.

COVID-19: ड्वेन जॉनसन सहित उनके पूरे परिवार को हुआ था कोरोना वायरस, एक्टर ने बताया कैसा है हाल
ड्वेन जॉनसन (Image Credit: Instagram)

मशहूर एक्टर ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) उर्फ़ द रॉक (The Rock) के साथ उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था. इस बात की जानकारी एक्टर ने एक वीडियो मैसेज के जरिये सभी की दी. हॉलीवुड स्टार ने बताया कि उनके साथ उनकी पत्नी और दोनों बेटियां कोविड-19 पॉज़िटिव पायी गयी. वो सभी 3 हफ्ते पहले इसकी चपेट में आ गए थे. 11 मिनट के इस वीडियो में ड्वेन जॉनसन बताते है उनका परिवार इस महामारी की चपेट में आ गया. मेरी पहली प्राथमिकता मेरा परिवार है. अच्छी बात है कि पूरा परिवार स्वस्थ है और वो कंटेजियस नहीं है. फ़िलहाल पूरा परिवार आइसोलेशन में है.

ड्वेन ने अपने वीडियो में बताया कि वो नजदीकी दोस्तों के सम्पर्क में आने की वजह से कोविड-19 संक्रमित हुए. वे सभी भरोसे के लायक लोग थे. लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि उन्हें यह संक्रमण कहां से मिला.

इसके साथ ही उन्होंने मैसेज दिया कि अनुशासन के साथ रहें. अपने इम्यून को बढाए. स्वस्थ रहने के लिए तत्पर रहें. मास्क पहने. परिवार की रक्षा करें. परिवार में भीड़ से बचे, सकारात्मक रहें. अपने साथ लोगों केयर करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).