Avengers Endgame की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत, पहले दिन कमाए 1186 करोड़
हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) आज भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दर्शकों में फिल्म को लेकर पहले ही काफी उत्साह बना हुआ था और अब जब इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है, तो थिएटर्स में लोगों की भीड़ उमड़ रही है.
हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) आज भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दर्शकों में फिल्म को लेकर पहले ही काफी उत्साह बना हुआ था और अब जब इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है, तो थिएटर्स में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. भारत (India) से पहले यह फिल्म चीन (China) और यूएई (UAE) जैसे देशों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की है. पहले दिन 'एवेंजर्स एंडगेम' ने दुनियाभर में 1186 करोड़ रुपये कमाए हैं. अगर सिर्फ चीन की बात करें तो फिल्म 545 करोड़ 54 लाख रूपये बटोरने में सफल हुई है.
भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म की तकरीबन 1 मिलियन टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं. 'एवेंजर्स एंडगेम' के रिव्यूज भी सामने आ चुके हैं और फिल्म को समीक्षकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. उम्मीद लगाई जा रही है कि पहले दिन भारत में भी यह फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी.
आपको बता दें कि फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफेलो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, पॉल रड और ब्री लार्सन जैसे कलाकार अहम भूमिका में है. यह मार्वल सीरीज की आखिरी फिल्म है. इस फिल्म को 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' का सीक्वल बताया जा रहा है. फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' का निर्देशन जो और एंथनी रूसो ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

