मनोरंजन

अनुपम खेर अपने अमेरिकन शो 'न्यू एम्स्टर्डम' के दूसरे सीजन को लेकर उत्साहित

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने कहा कि वह अपनी अमेरिकी मेडिकल ड्रामा श्रृंखला 'न्यू एम्स्टर्डम' (New Amsterdam) के दूसरे सीजन की पुष्टि होने के बाद काफी खुश और उत्साहित हैं.

अनुपम खेर अपने अमेरिकन शो 'न्यू एम्स्टर्डम' के दूसरे सीजन को लेकर उत्साहित
अनुपम खेर (Photo Credit- Instagram)

मुंबई: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने कहा कि वह अपनी अमेरिकी मेडिकल ड्रामा श्रृंखला 'न्यू एम्स्टर्डम' (New Amsterdam) के दूसरे सीजन की पुष्टि होने के बाद काफी खुश और उत्साहित हैं. अनुपम ने मंगलवार को ट्वीट किया कि यह शो करुणा और विविधता से भरा है.

अनुपम ने इसके पहले सीजन में एक न्यूरोसर्जन की भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा, "मुझे आप सभी के साथ यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी श्रृंखला 'न्यू एम्स्टर्डम' के दूसरे सीजन की पुष्टि हो गई है.

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ट्विट्ट के जरिए विक्की कौशल का ‘कलाकारों की दुनिया’ में किया स्वागत

हमारे शानदार कलाकारों और क्रू को बधाई. यह एक शो है जो प्यार, जीवन, करुणा और विविधता का जश्न मनाता है. मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2019 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).