सिंगर कैली शोर हुई कोरोना से संक्रमित, कहा- मैंने स्मेल और टेस्ट का सेंस खो दिया है
अमेरिका में अब कोरोना वायरस के कुल 1,36,880 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि देश में कुल 2,409 लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में छाया हुआ है. इस वायरस की चपेट में हर आम और खास आदमी आ रहा है. अमेरिका में तो कोरोना वायरस अपने चरम पर पहुंच गया है. इस संक्रमण के चलते अमेरिकन सिंगर जोई डिफी की मौत हो चुकी है. ऐसे में अब एक और अमेरिकन सिंगर को कोरोना वायरस हो गया है. खबर के मुताबिक अमेरिकन सिंगर कैली शोर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है.
सिंगर ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि वो 3 हफ्तों से क्वारनटीन थी और एक दो बार ही बाहर निकली थी. इस बीच वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई. फिलहाल वो अब बेहतर महसूस कर रही हैं. यह भी पढ़े: कोरोना वायरस से अमेरिका में तबाही, एक दिन में 518 लोगों की मौत
Despite being quarantined (except for a handful of trips for groceries) for three weeks, I managed to contract COVID 19. I'm feeling significantly better, but it's proof how dangerous and contagious this is. It's endlessly frustrating to see people not taking this seriously.
— Kalie Shorr (@kalieshorr) March 30, 2020
सिंगर ने आगे बताया कि पहले कुछ दिन बेहद ही कठिन रहे. पूरा शरीर दर्द और बुखार में था. इतना ही वो टेस्ट और स्मेल का सेंस भी पूरी तरह से भूल गई हैं.
The first few days were absolutely miserable. I've never felt like that before. My entire body was in pain, and my fever was like riding a wave. I completely lost my sense of taste and smell.
— Kalie Shorr (@kalieshorr) March 30, 2020
अब तक कोरोना की चपेट में कई हॉलीवुड सेलेब्स जैसे कि टॉम हैंक्स, रिटा विल्सन, इदरीस एल्बा, क्रिस्टोफर और सबरीना आ चुके हैं. वैसे सिंगर कैली शोर अमेरिका में अब कोरोना वायरस के कुल 1,36,880 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि देश में कुल 2,409 लोगों की मौत हो चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2020 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

