भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने पति के साथ मनाया होली का त्योहार, शेयर की दिलचस्प तस्वीरें
वाईट कलर के टॉप और शॉर्ट में मोनालिसा कहर ढाती दिखाई दे रही हैं. उनका ये अंदाज देखने लायक है. विक्रांत के साथ मोनालिसा की जोड़ी देखते ही बन रही है.
होली (Holi) के खास मौके पर तमाम सितारे अपने अपने फैंस को मुबारकबाद देते दिखाई दिए. ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) भला कैसे पीछे रह सकती थी. तो उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पति विक्रांत के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें उनकी हॉटनेस देखते ही बन रही है. मोनालिसा हमेशा की तरह फोटो काफी हॉट लग रही है. वाईट कलर के टॉप और शॉर्ट में मोनालिसा कहर ढाती दिखाई दे रही हैं. उनका ये अंदाज देखने लायक है. विक्रांत के साथ मोनालिसा की जोड़ी देखते ही बन रही है.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा कि सभी को होली की बधाई दी. दरअसल मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन नए नए फोटो शेयर करते रहती हैं. तो वहीं मोनालिसा के फैंस को भी उनका ये अंदाज बेहद पसंद आता है. यही कारण है कि मोनालिसा की ये तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं.
View this post on Instagram
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों फिल्मों में कम और टीवी में ज्यादा नजर आती हैं. पिछले कुछ समय वो नजर और नजर 2 में दिखाई दे चुकी हैं. जबकि फ़िलहाल उनका दम कलर्स के शो नमक इश्क का में दिखाई दे रहा है. जिसमें वो इरावती का किरदार निभा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

