बॉलीवुड

अनु मलिक के बाद 'इंडियन आइडल 11' में हुई इस नये जज की एंट्री

'मी टू' के आरोपों से परेशान अनु मलिक ने हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' को अलविदा कह दिया था. शो से अब उनकी एग्जिट के बाद बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया की एंट्री हुई है.

अनु मलिक के बाद 'इंडियन आइडल 11' में हुई इस नये जज की एंट्री
अनु मलिक (Photo Credits: Instagram)

अनु मलिक (Anu Malik) ने हाल ही में खुद पर लग रहे 'मी टू' (Me Too) के आरोपों से परेशान होकर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' (Indian Idol 11) से एग्जिट ले लिया था. शो छोड़ने के बाद अब खबर आ रही है कि उनकी जगह म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) जज की कुर्सी पर नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि अनु मलिक ने कहा था कि वो तीन हफ्तों के लिए इस शो से छुट्टी पर जा रहे हैं.

लेकिन आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस शो पर अनु मलिक का लौटना मुश्किल है. ऐसे में हिमेश अंत तक इस शो को जज करते नजर आ सकते हैं. दरअसल, पिछले साल अनु मलिक पर कई महिलाओं ने यौन शोषण (Sexual Harassment) का आरोप लगाया था जिसके चलते उन्होंने इंडियन आइडल शो को बीच में छोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें: #MeToo में फंसे अनु मलिक करेंगे इंडियन आइडल में वापसी? भड़की सिंगर सोना मोहपात्रा ने कहा- ‘Rat Returns to Gutter’

अब मामला शांत होने के बाद अनु मलिक इस शो जज की कुर्सी पर वापस लौट आए. इसे लेकर सिंगर सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने ट्विटर पर उनके खिलाफ मोर्चा खिलते हुए सोनी टीवी और अनु मलिक को जमकर लताड़ा.

ये भी पढ़ें: अनु मलिक ने #MeToo के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, स्टेटमेंट जारी करके कहा- मेरा करियर बर्बाद हो गया, मैं तकलीफ में हूं

बाद में अनु मलिक ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटमेंट जारी करके खुदको निर्दोष बताया और अपने ऊपर लग रहे आरोपों को झूठा बताया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2019 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).