हरयाणवी क्वीन सपना चौधरी का दीपावली पर दिखा ऐसा अवतार, देखें ये खूबसूरत Photos
हरयाणवी क्वीन सपना चौधरी ने भी बड़े ही शानदार अंदाज में दीपावली के त्योहार को सेलिब्रेट किया. सपना ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज की है जिसमें वो अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करती हुई नजर आईं.
Happy Diwali 2019: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने भी अपने परिवार वालों के साथ इस साल दीपावली (Diwali) का त्योहार बेहद खूबसूरत अंदाज में सेलिब्रेट किया. सपना ने अपने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो ट्रेडिशनल अवतार में घर पर पूजा पाठ करती हुई नजर आईं. इसी के साथ उनकी अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की जिसमें वो अपने स्टाइलिश अंदाज में पोज करती हुई नजर आईं. सपना यहां पीले रंग के सूट में काफी सुंदर लग रहीं थी.
सपना ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट करते हुए अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी. फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, "हैप्पी दिवाली."
सपना की दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं और इन्हें लाखों लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं. इंटरनेट पर भी सपना की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और ऐसे में फैंस उनकी एक झलक पाने को अक्सर बेताब रहते हैं.
गौरतलब है कि सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' (Bigg Boss 11) से सपना ने देशभर में लोकप्रियता हासिल की. इसके बाद उन्होंने फिल्म और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया. लेकिन इन सबसे उनका स्टेज शो सबसे ज्यादा हिट रहा है. सपना को सबसे हयादा पॉपुलैरिटी मिली उनकी डांसिंग स्टाइल से.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2019 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

