'कॉफी विद करण-6' में नजर आएंगे भारतीय क्रिकेट टीम के ये दो बड़े खिलाड़ी, देखें तस्वीरें

'कॉफी विद करण' में अभी तक दर्शकों ने सिर्फ मनोरंजन जगत के सितारों को देखा है. शो का नया सीजन ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है

करण जौहर (Photo Credits: File Image)

'कॉफी विद करण' में अभी तक दर्शकों ने सिर्फ मनोरंजन जगत के सितारों को देखा है. शो का नया सीजन ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है. अभी तक दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट, रणवीर सिंह-अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स शो में शिरकत कर चुके हैं. जल्द ही इस बार के सीजन में एक ट्विस्ट देखने को मिलेगा जब शो में भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े खिलाड़ी नजर आएंगे. यहां पर हम केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की बात कर रहे हैं. दोनों क्रिकेटर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

केएल राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, "Something’s brewing." हार्दिक पांड्या ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, "Brew-Mance."

यह भी पढ़ें:-  करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन-जाह्नवी की जोड़ी मचाएगी धमाल, see pics

बता दें कि इसी साल मार्च में बीसीसीआई ने एक वीडियो रिलीज किया था. उस वीडियो में केएल राहुल ने कहा था कि हार्दिक पांड्या उनके सबसे अच्छे मित्र हैं. उन्होंने बताया था कि हार्दिक के साथ उनका बॉन्ड काफी अच्छा है. राहुल ने यह भी कहा था कि, "जब भी हम बाहर जाते हैं, हार्दिक को अटेंशन चाहिए होती है. वह चाहते हैं की सब उन्हें देखें.. सब उनकी बातें सुने. हम उन्हें कहते हैं कि हमें उनकी बातों में जरा भी रूचि नहीं हैं." अब दर्शकों को करण जौहर के शो में इन दोनों क्रिकेटर्स को मस्ती करते हुए देखने का इंतजार रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल