बॉलीवुड

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन-जाह्नवी की जोड़ी मचाएगी धमाल, see pics

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन और जाह्नवी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे करेंगे

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अर्जुन-जाह्नवी की जोड़ी मचाएगी धमाल, see pics
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर (Photo Credits: Instagram)

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण’ एक बार फिर लौट आया है और इस बार ये शो और भी ज्यादा इंटरटेनिंग होने वाला है. शो के लिए सारा अली खान ने हाल ही में अपने पापा सैफ अली खान के साथ शूट किया. अब इस शो पर जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ नजर आनेवाली हैं. सोशल मीडिया पर इनकी कुछ फोटोज भी देखने को मिली है जिसमें ये अपने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आए.

जाहिर सी बात है जब कॉफी काउच पर बात करने के लिए अर्जुन और जाह्नवी एक साथ नजर आएंगे तब करण जौहर ये मौका कैसे छोड़ सकते हैं. यहां करण के दिलचस्प सवालों के साथ ही अर्जुन और जाह्नवी की जिंदगी को लेकर भी कई रोचक खुलासे होंगे.

गौरतलब है कि करण जाह्नवी के लिए एक मेंटर की तरह भी हैं जो उन्हें उनके फिल्मी करियर को संवारने में मदद कर रहे हैं. जाह्नवी ने करण की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसी के साथ वो उनकी आनेवाली मल्टी स्टारर फिल्म ‘तख्त’ का भी हिस्सा हैं.

अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और करण जौहर (Photo Credits: Instagram)

बात करें अर्जुन और जाह्नवी की पर्सनल लाइफ तो ये श्रीदेवी के निधन के बाद ये दोनों एक दूसरे से काफी हद तक घुलमिल गए. अर्जुन ने भी एक भाई का फर्ज अदा करते हुए हमेशा जाह्नवी को सपोर्ट किया और अंशुला की तरह ही उनके लिए भी हमेशा खड़े रहे.

अब सभी को उस पल का इंतजार है जब अर्जुन और जाह्नवी के साथ ‘कॉफी विद करण’ का ये एपिसोड ऑन एयर होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2018 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).