मनोरंजन

मुंबई: गोविंदा के भतीजे का हार्ट अटैक से निधन, फ्लैट में मिली लाश

गोविंदा के भतीजे जमेंद्र आहूजा का आज सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया. इस दौरान वो अपने घर वर्सोवा में थे. सुबह अचानक उनके सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद वो गिर पड़े. अस्पताल ले जाने पर उन्हें डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया...

मुंबई: गोविंदा के भतीजे का हार्ट अटैक से निधन, फ्लैट में मिली लाश
जमेंद्र आहूजा, (Photo Credit: Facebook)

गोविंदा (Govinda) के भतीजे जमेंद्र आहूजा का आज सुबह हार्ट अटैक निधन हो गया. इस दौरान वो अपने घर वर्सोवा में थे. सुबह अचानक उनके सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद वो गिर पड़े. अस्पताल ले जाने पर उन्हें डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जमेंद्र 34 साल के थे. वो कीर्ति कुमार के इकलौते बेटे थे. उनकी मौत से पूरा परिवार शोक में है. खबर मिलने के बाद एक्टर गोविंदा अपने पूरे परिवार के साथ जमेंद्र के घर पहुंचे.

उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. खबरों के मुताबिक आज मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा. आपको बता दें कीर्ति कुमार ने जमेंद्र को अपने घर में काम करने वाले महेंद्र और लाली से लीगली गोद लिया था. जमेंद्र पेशे से डायरेक्टर थे उन्हें प्यार से डम्पी आहूजा कहा जाता था उनका फेसबुक अकाउंट भी इसी नाम से है.

आपको बता दें कि जमेंद्र आहूजा ने गोविंदा के साथ 'जहां जायेगा हमें पाएगा' फिल्म का डायरेक्शन किया था और 'प्यार दीवाना होता है' जैसी फिल्म के लिए गाने लिखे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2019 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).