Sonali Bendre Health Update : एक्ट्रेस की तबीयत को लेकर पति गोल्डी बहल ने कही यह बड़ी बात
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के जल्द ठीक होने की कामना सब कर रहे हैं. इन दिनों वह न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. अब उनके पति गोल्डी बहल ने उनकी तबीयत के बारे में बताया है.
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के जल्द ठीक होने की कामना सब कर रहे हैं. इन दिनों वह न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. अब उनके पति गोल्डी बहल ने उनकी तबीयत के बारे में बताया है. गोल्डी बहल ने एक ट्वीट कर फैन्स को धन्यवाद कहा है. उन्होंने लिखा कि, "सोनाली को सपोर्ट और प्यार देने के लिए आप सबका शुक्रिया. उनकी सेहत अभी स्थिर है और वो अपना ट्रीटमेंट करवा रही हैं. यह एक बहुत ही लंबा सफर है जिसकी शुरुआता हमने सकरात्मक ढंग से की है." गोल्ड बहल के इस ट्वीट को पढ़कर सोनाली के फैन्स को कुछ राहत जरुर मिली होगी.
हाल ही में सोनाली की ननद श्रृष्टि आर्या ने भी स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए उनकी तबीयत के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि, "वह हिम्मत से इस बीमारी का सामना कर रही हैं."
Thank you all for the love and support for Sonali... she is stable and is following her treatment without any complications. This is a long journey but we have begun positively.🙏
— goldie behl (@GOLDIEBEHL) August 2, 2018
कुछ दिन पहले सोनाली ने अपने बेटे के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक मैसेज शेयर किया था. उन्होंने लिखा था, "जब 12 साल, 11 महीने और 8 दिन पहले उसका जन्म हुआ था, तभी से वो मेरे जिगर का टुकड़ा है. उसके बाद से मैं और मेरे पति गोल्डी बहल जब भी कोई काम करते हैं, उसकी खुशी हमारे लिए सबसे अहम होती है. हमें नहीं पता था कि मेरी बीमारी के बारे में हम उसे कैसे बताएंगे. हमें पता था कि उसे सारे फैक्ट्स बताना अहम है. हमने हमेशा उसको सच बताया है पर हमें पता था कि इस बार यह आसान नहीं होगा. जब उसको इस खबर के बारे में पता चला, तब उसने इसे बहुत मैच्योरली लिया. इस बात से मुझे बहुत ताकत और पॉजिटिविटी मिली. "
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2018 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

