मनोरंजन

गणेशोत्सव 2018 : अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने फैन्स को इस अंदाज में दी गणेश चतुर्थी की बधाई

अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन और सनी देओल जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने गुरुवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों को बधाई दी.

गणेशोत्सव 2018 : अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने फैन्स को इस अंदाज में दी गणेश चतुर्थी की बधाई
अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित (Photo Credits : Instagram)

अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन और सनी देओल जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने गुरुवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों को बधाई दी. अनुष्का, वरुण और विशाल ददलानी जैसी हस्तियों ने गणेश चतुर्थी का त्योहार ईको-फ्रेंडली मनाने का आग्रह किया.सितारों ने ट्वीट कर बधाई दी.

अमिताभ बच्चन : गणपति बप्पा मोरया!

माधुरी दीक्षित : मोदक, पारिवार की एकजुटता, डांस, म्यूजिक.. गणेश चतुर्थी की हर चीज मुझे खुशी देती है. उम्मीद करती हूं कि यह त्योहार वाला सीजन आपके लिए अनगिनत खुशियां लाएं. गणपति बप्पा मोरया.

अनुष्का शर्मा : इस विशेष पर्व को धागे से बने ईको-फ्रैंडली बप्पा के साथ मना रही हूं. गणेश चतुर्थी.

वरुण धवन : गणपति बाप्पा मोरया. आइएं इस साल ईको फ्रैंडली गणपति का जश्न मनाएं. टीम 'सुई धागा' ने बायो डिग्रेडेबल गणपति बनाया है.

सनी देओल : भगवान गणेश की कृपा हम सब पर बनी रहें. गणपति बाप्पा मोरया.

फरहान अख्तर : गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी के लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हैं.

ईशा देओल : गणेश चतुर्थी की बधाई.

पूजा बत्रा : सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई. सभी पर कृपा बनी रहे.

अशोक पंडित : हैप्पी गणेश चतुर्थी. गणपति बाप्पा मोरया. भगवान गणेश हम सभी को स्वास्थ्य, धन और शांति का आशीर्वाद दे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2018 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).