बेटी और पति के साथ बाप्पा को लेने पहुंची सनी लियोनी, बाल गणेशा को देख खुशी से खिल उठा पूरा परिवार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सनी की बेटी निशा बाप्पा की मूर्ति को देखकर बेहद ही उत्साहित हो जाती हैं. बेटी की इस खुशी को देख सनी और डेनियल के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती हैं.
गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के इस खास मौके पर हर कोई बाप्पा की भक्ति में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है. बॉलीवुड के कई सितारों के घर भगवान गणेश का आगमन हुआ. ऐसे में एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) भी पीछे नहीं रही. सनी भी अपने परिवार के साथ बाल गणेशा को लेने पहुंची. इस दौरान सनी अपने बेटे और बेटी निशा कौर (Nisha Kaur) संग पति डेनियल (Deniel Weber) के साथ पहुंची. इस दौरान पूरे परिवार की ख़ुशी देखने लायक थी.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सनी की बेटी निशा बाप्पा की मूर्ति को देखकर बेहद ही उत्साहित हो जाती हैं, बेटी की इस खुशी को देख सनी और डेनियल के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती हैं. तो वहां मौजूद मीडिया ने इनकी इस खुशी को भी कैप्चर किया.
View this post on Instagram
Lil Nisha is such a cutie #sunnyleone #ganpatifestival2019 #viralbhayani @viralbhayani
वैसे आपको बता कि सनी लियोनी से पहले अब तक सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सोनू सूद और संजय दत्त के घर भी बाप्पा का जोर-शोर से स्वागत किया गया.
वर्कफ्रंट की बात करे तो सनी लियोनी इन दिनों एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला में बतौर होस्ट नजर आ रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

