LOOK POSTER: TOH के लिए फातिमा सना शेख बनीं जाफिरा, पोस्टर में दिखा इंटेंस लुक
अमिताभ बच्चन के बाद अब इस फिल्म से फातिमा सना शेख का नया पोस्टर जारी किया गया है
आमिर खान की आनेवाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ से अमिताभ बच्चन का पोस्टर जारी करने के बाद आज मेकर्स ने फातिमा सना शेख का फर्स्ट लुक जारी किया है. बताया गया कि फिल्म में फातिमा के किरदार का नाम जाफिरा है. मेकर्स द्वारा रिविल किए गए लुक वीडियो में फातिमा एक क्षत्रिय योद्धा के रुप में नजर आ रही हैं.
हाथ में तीर और आंखों में गंभीरता लिए फातिमा बिलकुल इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये लुक अब तेजी से वायरल भी हो रहा है. फिल्म से फातिमा के इस लुक को आमिर ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया. लुक को शेयर करके आमिर ने लिखा, “द वॉरियर ठग! इसके निशाने से बच के रहो!!!”
The warrior thug! Iskey nishane se bach ke raho!!!@fattysanashaikh as #Zafira @yrf | @TOHTheFilm | @SrBachchan | #KatrinaKaifhttps://t.co/3d4yoob2FO
— Aamir Khan (@aamir_khan) September 19, 2018
ये भी पढ़ें: FIRST LOOK: फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ से सामने आया अमिताभ बच्चन का वॉरियर लुक
फातिमा के किरदार के बारे में बताया जा रहा है कि जफीरा अपने काम में बेहद चालाक है. वो एक टैलेंटेड फाइटर हैं जिसे अस्त्र चलाने में महारथ हासिल है. बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ के किरदार का नाम खुदाबक्श है.
इस फिल्म से अमिताभ और फातिमा के पोस्टर्स को देखने के बाद अब फैंस बेसब्री से कैटरीना कैफ और आमिर खान के लुक का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य ने किया है और ये फिल्म 8 नवंबर, 2018 को दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2018 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

