फरहान अख्तर जन्मदिन पर कर सकते हैं सगाई, मिलिए उनकी इस हॉट गर्लफ्रेंड से!
फरहान अख्तर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर वो अपने फैंस को खास तोहफा भी दे सकते हैं
बॉलीवुड के हैंडसम हंक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) आज 45 साल के हो चले हैं. आज उनके 45वें जन्मदिन पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि फरहान इन दिनों अपने वर्क कमिटमेंट्स से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. बता दें कि फरहान इन दिनों एंकर और मॉडल शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) को डेट कर रहे हैं. इंटरनेट पर आई उनकी फोटोज ने इस बात को भी साफ कर दिया कि फरहान अधुना भबानी (Adhuna Bhabani) के साथ अपने तलाक के बाद अब एक बार फिर अपना घर बसाने की तैयारी में हैं.
इसी बीच अब खबरें आ रही हैं कि शिबानी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर आज फरहान एक बड़ा फैसला ले सकते हैं. अमर उजाला पर छपी खबरों की मानें तो फरहान अपने जन्मदिन पर यानी कि आज शिबानी से सगाई भी कर सकते हैं. शिबानी के साथ वेकेशन पर टाइम स्पेंड करने और उन्हें जानने के बाद अब वो उनके साथ अपने रिलेशनशिप को अगले स्टेप तक ले जाने के मूड में हैं.
ऐसे में फरहान इस साल शिबानी के साथ सात फेरे भी ले सकते हैं, मीडिया में इस बात को लेकर भी कयास लगाया जा रहा है. आपको बता दें कि फरहान और शिबानी के सोशल मीडिया पोस्ट्स ने इस बात को कन्फर्म कर दिया कि ये दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और डेट भी कर रहे हैं.
सुनने में आया है कि शिबानी की फरहान के बच्चों के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है और ऐसे में फरहान के साथ अब शिबानी के साथ सेटल होने में कोई दिक्कत नहीं. अब फरहान अपने इस रिश्ते को लेकर आगे क्या फैसला लेते ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2019 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

