फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर को अब मुंबई में लगता है डर, शेयर किया ये वाकया
शिबानी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि पिछले 10 साल मुंबई में रहते हुए उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई. लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे वो घबरा गई है.
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ उनके रिश्ते की खबर सुर्खियों में रहती हैं. ऐसे में अब शिबानी ने अपने साथ हुए एक डरवाने अनुभव को शेयर किया है. शिबानी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि पिछले 10 साल मुंबई (Mumbai) में रहते हुए उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई. लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे वो घबरा गई है. हाल ही में हुए रेप की घटना के बाद शिबानी ने कहा कि हम किस ओर जा रहे हैं समझ नहीं आ रहा है.
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में शिबानी ने कहा कि हम राज पढ़ते हैं किसी का रेप हो गया किसी का मर्डर कर दिया गया. ये बेहद ही डरावना है. मुझे समझ नही आ रहा है कि तरक्की के नाम पर हम किस ओर जा रहे हैं. इसके साथ ही शिबानी ने वाकये को शेयर करते बताया कि मैं मुंबई में 10 साल से रह रही हूं लेकिन कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया. लेकिन कुछ हफ्ते पहले जब मैं एक रेस्टोरेंट से बाहर आई तो मैं अपनी कार नहीं ढूंढ पा रही थी. मैंने भीड़ वाले रास्ते पर चलते हुए उसे ढूढ़ने लगी तभी मैंने ऐसा कुछ महसूस किया जो डरावना था. ये रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में हुआ.
View this post on Instagram
इसके आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि हम अपने घर, अपने देश और जमीन पर सुरक्षित नहीं है. ये सबसे भद्दा है. ऐसे में हमें और कोशिशें करनी होगी देश को महिलाओं के लिए और भी सेफ बनाने के लिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2019 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

