बॉलीवुड

Karthik Aryan को Dostana 2 से निकाले जाने पर फैंस का फूटा गुस्सा, कहा- एक और सुशांत न बनें

करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस ने शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए आधिकारिक बयान में कहा है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन को उनकी आगामी फिल्म से बाहर कर दिया गया है.

Karthik Aryan को Dostana 2 से निकाले जाने पर फैंस का फूटा गुस्सा, कहा- एक और सुशांत न बनें
कार्तिक आर्यन और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 17 अप्रैल : करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) ने शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए आधिकारिक बयान में कहा है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) को उनकी आगामी फिल्म से बाहर कर दिया गया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ भाई-भतीजावाद के आरोप लगने शुरू हो गए हैं. यूजर्स के एक वर्ग ने तो कार्तिक आर्यन की स्थिति की तुलना दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से कर दी है, जो कथित रूप से भाई-भतीजावाद का शिकार हुए थे. उन्होंने कहा कि कार्तिक को सुशांत की तरह ही इंडस्ट्री के अंदर का व्यक्ति नहीं होने पर निशाना बनाया जा रहा है. प्रशंसकों ने धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म दोस्ताना 2 का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है.

कार्तिक के गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण धर्मा प्रोडक्शन ने यह फैसला लिया है. धर्मा प्रोडक्शन द्वारा जारी बयान में यह भी कहा गया है कि वह फिल्म दोस्ताना 2 के लिए दोबारा से कास्ट करेंगे और इस संबंध में जल्दी ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी. हालांकि धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कमेंट्स सेक्शन पर टिप्पणी करने से जल्द ही रोक लगा दी गई और इसके बाद इस पर यूजर ट्वीट नहीं कर पा रहे है. मगर यूजर्स ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इस मामले को लेकर अपना खूब गुस्सा निकाला है. कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच विवाद में कूदी Kangana Ranaut, लिया सुशांत सिंह राजपूत का नाम

फेसबुक पर धर्मा प्रोडक्शन के पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा कि आपने एक बार फिर से एक कलाकार के साथ ऐसा किया है. यूजर ने कहा कि कार्तिक एक और सुशांत नहीं बनेंगे और इसे नहीं होने देंगे. यूजर ने कहा कि सुशांत का मामला अलग था कि किसी को उसके आघात के बारे में पता नहीं था, लेकिन अब समय बदल गया है. सोशल मीडिया पर यूजर ने आगामी फिल्म का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी. एक अन्य यूजर ने लिखा कि जाहिर तौर पर रिकास्टिंग का मतलब है कि एक और स्टार किड. हमेशा की तरह नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, सीधे-सीधे बहिष्कार! कार्तिक को किसी की जरूरत नहीं है. वह सेल्फ स्टार हैं.. सुपरस्टार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).