जुलाई 2022 में रिलीज होगी 'एक विलेन रिटर्न्स'
फिल्म निर्माता मोहित सूरी की आगामी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को ईद 2022 रिलीज के लिए लॉक कर दिया गया है. यह 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
मुंबई, 29 सितम्बर : फिल्म निर्माता मोहित सूरी की आगामी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को ईद 2022 रिलीज के लिए लॉक कर दिया गया है. यह 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 'एक विलेन रिटर्न्स' के निमार्ताओं ने फिल्म का एक नया डिजिटल पोस्टर रिलीज किया है. नए पोस्टर में फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की गई है.
अपने उत्साह को साझा करते हुए, निमार्ता एकता कपूर ने कहा कि 'एक विलेन रिटर्न्स' बड़े एक्शन, बिग सस्पेंस और डबल ड्रामा के साथ वापस आ रही है. एक विलेन बालाजी की सबसे खास फ्लैगशिप फ्रैंचाइजी है. "मैंने एक विलेन रिटर्न्स बनाने के हर पल को पसंद किया है और मैं रोमांचित हूं कि फिल्म ईद पर रिलीज होगी. हम दर्शकों को एक पावर-पैक नाटकीय अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं" यह भी पढ़ें : Nia Sharma Hot Photos: निया शर्मा ने सोफे पर लेटकर करवाया बोल्ड फोटोशूट, हॉटनेस छुड़ा देगी पसीने
फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि हमने एक विलेन रिटर्न्स बनाने के लिए एक विलेन के पैमाने को बढ़ाया है. फिल्म ईद रिलीज की हकदार है और मैं बहुत उत्साहित हूं कि हम फिल्म के साथ न्याय कर रहे हैं. जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया सहित एक शक्तिशाली कलाकारों की टुकड़ी के साथ 'एक विलेन रिटर्न्स' टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है. यह फिल्म 2014 की ब्लॉकबस्टर 'एक विलेन' का सीक्वल है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

