हॉलीवुड सुपरस्टार और WWE रेसलर द रॉक की हुई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन ने अपनी शादी की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी. फैंस के लिए ड्वेन जॉनसन ने शादी की तस्वीरें शेयर की है.
हॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर में से एक और WWE के धमाकेदार रेस्लर रह चुके ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) उर्फ द रॉक (The Rock) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और पार्टनर लॉरेन हशियन (Lauren Hashian) से शादी रचा ली हैं. 47 वर्षीय इस एक्टर की मुलाकात लॉरेन से साल 2006 में हुई थी. हालांकि तब द रॉक ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था. साल 2007 में तलाक के बाद लॉरेन और ड्वेन जॉनसन के एक दूसरे के करीब आ गए. जिसके बाद अब जाकर दोनों ने शादी रचाई हैं. वैसे ड्वेन जॉनसन और लॉरेन की दो बेटियां भी हैं. जिनका नाम तियाना और जैस्मिन लिया है. बात अगर लॉरेन की करे तो वो खुद सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं.
अपनी शादी की जानकारी खुद द रॉक ने सोशल मीडिया पर दी. फैंस के लिए ड्वेन जॉनसन शादी की तस्वीरें भी शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की हैं. इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) ने बताया कि 18 तारीख को हवाई (Hawaii) में उन्होंने लॉरेन संग वी डू (We Do) कहा है. यह भी पढ़े: 'द रॉक' ड्वेन जॉनसन ने WWE से आधिकारिक तौर पर लिया संन्यास
View this post on Instagram
We do. August 18th, 2019. Hawaii. Pōmaikaʻi (blessed) @laurenhashianofficial❤️ @hhgarcia41📸
गौरतलब हो कि 'द रॉक' नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन ने आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) से संन्यास की घोषणा किया था. रेसलिंग से हॉलीवुड पहुंचे जॉनसन ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से चुपचाप संन्यास ले लिया लेकिन उन्होंने भविष्य में वापसी की सम्भावनाओं से इंकार नहीं किया है.
यह पहला मौका था कि किसी पेशेवर रेसलर ने इस खेल से आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा की. जॉनसन का अंतिम आधिकारिक मैच 2016 में हुआ रेसलिंगमेनिया 32 था, जिसमें उन्होंने वॉट ब्रदर्स के एरिक रोवान को हराया था.
(IANS Input)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

